File not found
bollywood

16 सितम्बर को प्रियंका हो जाएँगी निक की

Table of Content

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म "भारत" को मना कर सभी को चौका दिया | किसी को भी ये समझ नहीं आया की आखिर प्रियंका ने ऐसा किया क्यों ,इतनी बड़ी फिल्म भला क्यों ठुकराई |

खबरों की माने तो प्रियंका ने निक से सगाई और शादी के चलते इस फिल्म को करने से मना कर दिया | और अब खबर आ रही है की प्रियंका और निक अक्टूबर और नवम्बर में नहीं बल्कि आने वाले 16 सितम्बर को शादी के बंधन में बंध जायेंगे | प्रियंका और उनकी माँ ने ये दिन इसलिए चुना है क्योकि इस दिन निक जोनस का जन्मदिन है और वो पुरे 26 साल के हो जायेंगे | प्रियंका इस मौके की ख़ुशी को और दुगना करना चाहती हैं और इसी दिन शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं | हा अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की शादी कहां  और किस तरीके से होगी |

वैसे ये बात तो आप ने नोटिस भी की होगी की जब प्रियंका और निक भारत आये थे तब दोनों के हांथ में एक जैसी अंगूठी थी | सभी को लगा की दोनों ने सगाई कर ली है पर आज तक प्रियंका ने इस पर कोई सफाई नहीं दी |करीबी सूत्रों की माने तो प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने शादी की सारी तैयारियां शुरू कर दी है | हाल ही में उन्होंने मिडिया के सामने इस बात को कुबूल भी किया था की वो प्रियंका की पसंद से काफी ख़ुश हैं |

वैसे देसी गर्ल प्रियंका ने जहां सलमान खान की फिल्म भारत को मना कर सभी को चौका दिया वहीं वो अभी भी फरहान अख्तर की फिल्म " स्काई इस पिंक" को पूरा करेंगी और उन्होंने इस फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है | कल रात प्रियंका फिर निकल चुकी है विदेश के लिए पर जाने से पहले वो शायद सलमान खान से अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहती थी | इसी लिए प्रियंका जाते जाते सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा से मिलना नहीं भूली |

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.